फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के लिए किडनी देने को तीन पार्षदों ने अखिलेश को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा

Thu, 06 Oct 2022 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

इसी बीच शहर के तीन पार्षदों ने मुलायम सिंह के लिए किडनी देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वस्थ होने की कामना चारों तरफ हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं हो रहीं हैं। 
विज्ञापन


इसी बीच शहर के तीन पार्षदों ने मुलायम सिंह के लिए किडनी देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है।



वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


कहा, चिकित्सकों ने उनकी किडनी खराब होने की बात कही है। ऐसे में वह किडनी देने को तैयार हैं। उन्हें कभी भो हॉस्पिटल बुलाया जा सकता है। कहा, अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें