फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड में खुलासा: शादीशुदा प्रेमिका ने बदला पाला, पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला

Tue, 09 Dec 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के सेंथल में मुकेश की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुकेश की प्रेमिका नगमा और उसके पति शानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शानू ने पत्नी नगमा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया मुकेश हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेंथल में चार दिसंबर की रात में हुई मुकेश की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा महिला से मुकेश का प्रेम संबंध था। पति के सामने राज खुला तो महिला ने पाला बदल लिया। दंपती ने मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पांच दिसंबर की सुबह सेंथल के पास गेहूं के खेत में 22 वर्षीय मुकेश का शव मिला था। भाई ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमॉर्टम में भी गला दबाकर हत्या करने और हत्या से पहले पीटने की बात सामने आई थी। शक के आधार पर पड़ोसी गांव निवासी शानू व उसकी पत्नी नगमा को हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक से 92 हजार रुपये लेकर कराई शादी, पांच महीने बाद पत्नी को ले गए आरोपी, बेचने का आरोप
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले ही हुआ था निकाह 
शानू ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पहले उसका निकाह नगमा से हुआ था। बाद में उसे पता लगा कि शादी के पहले से ही नगमा और मुकेश के बीच प्रेम संबंध हैं। शादी के बाद भी दोनों रोज फोन कॉल पर बातें करते थे। चार दिसंबर की रात वह मेले से लौटा तो मुकेश उसके घर में उसकी पत्नी नगमा के साथ मौजूद था। इस पर शानू ने दोनों को पीटा।

थोड़ी देर में ही नगमा उसके पक्ष में आ गई। उसने शानू से कहा कि वह उसकी जान बख्श दे। वह मुकेश के बहकावे में आ गई थी। फिर रात में ही नगमा ने मुकेश को शराब पिलाया। बहाने से उसे जंगल की तरफ ले गई। शानू भी पीछे से वहां पहुंच गया। उसने पहले मुकेश की छाती पर बैठकर ताबड़तोड़ वार किए, फिर दोनों ने मिलकर मुकेश का मुंह बंद कर दिया। दम घुटने से मुकेश की मौत हो गई।

मुकेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मुकेश समेत कई से वसूली का आरोप
मुकेश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि नगमा काफी समय से मुकेश से रुपये वसूल रही थी। मुकेश की सारी कमाई वह झपट लेती थी। इससे पहले भी अपने गांव के एक युवक पर उसने दुष्कर्म की फर्जी रिपोर्ट लिखा दी थी। फिर उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इस बार मुकेश से वह एक लाख रुपये की मांग कर रही थी। इधर, उसकी पड़ोस के गांव में शानू से शादी हो गई। इसके बाद भी उसने मुकेश का पीछा नहीं छोड़ा। रुपये नहीं मिले तो पति शानू के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी।

हत्या के बाद महाराजगंज निकल गए थे आरोपी
मुकेश की हत्या के बाद नगमा और शानू महाराजगंज चले गए थे। इसी से पुलिस को उन पर शक हुआ। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि शानू महाराजगंज में ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर वहां चला गया था। कुछ दिन पहले परिवार में किसी महिला की तबीयत खराब होने पर दोनों गांव आए थे। तब नगमा फिर मुकेश के संपर्क में आ गई। हत्या के बाद दोनों फिर वहीं निकल गए ताकि किसी को संदेह न हो। मुकेश की हत्या में नाम आने पर वे वकील से मिलने आए थे और पकड़े गए। मुकेश का मोबाइल फोन नष्ट करने व उसे शराब पिलाने में भी नगमा की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन

आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया मुकेश हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकेश की हत्या में इस्तेमाल दोनों मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। हाफिजगंज थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह जादोंपुर फाटक के पास से आरोपी शानू अली और नगमा को गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें