फलस्तीनी मुसलमानों के लिए की दुआ
कुल शरीफ के बाद सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हिंदुस्तान में अमन ओ सुकून के साथ मिल्लत और फलस्तीन के मुसलमानों के लिए खुसूसी दुआ की। इसके बाद दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां ने लोगों को मुरीद किया। मुफ्ती अहसन मियां और सैयद आसिफ मियां ने पुलिस, प्रशासन, मीडिया सहित सभी लंगर कमेटियों और उर्स में शिरकत करने वाले रजाकारों का शुक्रिया अदा किया।
जिंदगी सुधारने का दिया पैगाम
तौसीफ रजा खां ने उर्स के मंच से कहा कि जिंदगी को संवारने के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, सौहार्द, खुला संवाद और नेतृत्व क्षमता जरूरी है। पढ़ने-पढ़ाने और देश को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पांच वक्त की नमाज की ताकीद की। मसले कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय शरीयत की रोशनी में हल करने की बात कही।