फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी तो सांसद के भाई ने खनन अधिकारी को हड़काया

Sat, 16 Sep 2017 01:01 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पकउ़े गए ट्रैक्‍टटर
विज्ञापन

विज्ञापन
बभिया के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे रामगंगा नदी के किनारे से बड़े पैमाने पर खनन कर रहे हैं। इन्हें न सिर्फ नेताओं का आशीर्वाद हासिल है बल्कि तहसील के एक बड़े अधिकारी ने भी ग्रीन सिग्नल दे रखा है। शुक्रवार को इस खेल का खुलासा तब हुआ जब अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी वाईएन राम ने आईटीबीपी चौराहे के पास बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। लेकिन इससे पहले कि वह थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराते, उनके पास भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के भाई का फोन आ गया। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने से इंकार किया तो सांसद के भाई ने उन्हें देख लेने की धमकी दे डाली। बोले- सांसद जी को आने दो, उन्हीं के सामने तुम्हारी पेशी कराता हूं।
रामगंगा नदी किनारे खादर के गांव बभिया, खुजुरिया बृहम्नान, चौबारी, पालपुर कमालपुर आदि गांवों के इलाके में बड़े पैमाने पर बालू और मिट्टी का खनन हो रहा है। पुलिस की साठगांठ से रात-रात भर यहां खनन होता है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे खनन अधिकारी ने बदायूं रोड पर आईटीबीपी चौराहे के पास बभिया गांव की तरफ से आ रही बालू भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर थाना कैंट आ रहे थे। इसी दौैरान लाल फाटक के पास उसका चालक गांव डुबरा निवासी राकेश कुमार पास बैठे होमगार्ड को चकमा देकर ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

खनन अधिकारी के मुताबिक कुछ ही देर बाद रामरतन नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। उसने खुद को सांसद का करीबी बताया। रामतरन पहले बभिया गांव के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के साथ काम कर रहा था। उसके जेल जाने के बाद उसने खुद खनन का काम शुरू कर दिया। खनन अधिकारी ने रामरतन की बात अनसुनी करके मुकदमा लिखाने को कहा तो वह धौंसधपट करने लगा। थाने पहुंचने से पहले ही खनन अधिकारी के मोबाइल पर सांसद के भाई भूदेव कश्यप का फोन आ गया। भूदेव ने उनसे बालू की ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने को कहा। खनन अधिकारी ने इंकार किया तो वह फोन पर ही उन्हें देख लेने की धमकी देने लगे। खनन अधिकारी ने बताया कि सांसद के भाई फोन पर बालू की ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को सीज करने के बाद फाइल डीएम के पास भेज दी है। बभिया और उसके आसपास खनन हो रहा है। हिस्ट्रीशीटर के कई लोग खनन के धंधे से जुड़े हैं। उसके कई गुर्गे अभी भी खनन कर रहे हैं। वह खुद डीएम से मिलकर पूरी रिपोर्ट उन्हें देंगे।  
 
फोटो--
रामगंगा नदी के खादर में बिना अनुमति के मिट्टी और बालू का खनन होने की शिकायतें मिल रही हैं। घोड़ा तांगा और बुग्गी वाले भी अवैध तरीके खनन कर रहे हैं। इसे लेकर शासन बहुत गंभीर है। हम किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने देंगे। कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है जिसकी जांच कराई जाएगी। जिन स्थानों पर खनन हो रहा है वहां होमगार्ड, पुलिस और पीएसी का कैंप कराया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। -राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम    
विज्ञापन

  
मिट्टी की ट्राली भी पकड़ी गई थी
एक सप्ताह पहले खनन अधिकारी ने बदायूं रोड से ही एक मिट्टी भरी ट्राली भी पकड़ी थी। उस पर जुर्माना डालने के लिए फाइल डीएम को भेज दी गई है। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खनन अधिकारी ने बताया कि इज्जतनगर इलाके में भी मिट्टी के खनन होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए अगर उन्हें फोर्स मिल गई तो वह रात को भी छापामारी करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें