फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की प्रभारी बनीं सांसद रेखा वर्मा, बोलीं-संगठन को सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का निरंतर रहेगा प्रयास

Tue, 17 Nov 2020 10:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांसद रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा को उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बाद उत्तराखंड का प्रभारी बनाए जाने से जिले के भाजपाई गदगद हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धौरहरा लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के साथ अब उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि सांसद रेखा अरुण वर्मा लोकसभा की कई समितियों में सदस्य व बाल एवं श्रम सलाहकार बोर्ड की उपाध्यक्ष भी हैं। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद रेखा अरुण वर्मा का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए पार्टी नेतृत्व को आभार व्यक्त करती हूं। उत्तराखंड संगठन को सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का निरंतर प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें