फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर टोल प्लाजा को शिफ्ट करने के लिए सांसद ने उठाई मांग

Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 60 किमी के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं बनाए जाने के अपने नियम को ही एनएचएआई बरेली में भूल गया है। फरीदपुर में आबादी के पास टोल प्लाजा होने से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को आंवला सांसद नीरज मौर्य ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फरीदपुर टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सांसद ने फोन कॉल पर कहा कि केंद्रीय मंत्री को बताया है कि फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर में सिर्फ 45 किमी के अंतर पर टोल प्लाजा बने हैं। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा भी होती है। बेवजह लोगों को 300 रुपये मासिक का पास बनवाना पड़ता है। मंत्री ने एनएचएआई बोर्ड के सदस्य एवं यूपी प्रभारी विशाल चौहान से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए हैं। अगले सप्ताह सांसद एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव से मिलकर इस पर चर्चा करेंगे। जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
फरीदपुर चेतना समिति ने इस मुद्दे को संसद में उठाने पर आभार जताया है। अध्यक्ष केशव शरण अग्रवाल ने बताया कि चेतना समिति इस विषय में जल्द केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें