फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली से माउंट मुकुट पर्वतारोहण अभियान का शुभारंभ, लेफ्टिनेंट जनरल ने हरी झंडी दिखा यात्रा को किया रवाना

Wed, 27 Aug 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

माउंट मुकुट पर्वतारोहण अभियान के लिए सेना के 15 जवानों का दल बरेली से रवाना हुआ। यह यात्रा सितंबर में पूरी होगी। 
विज्ञापन
शुभारंभ अवसर पर मौजूद सैन्य अफसर व सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में माउंट मुकुट पर्वतारोहण अभियान को उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने बुधवार को बरेली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित 12वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के 15 जवानों वाला यह अभियान दल सितंबर 2025 के मध्य में माउंट मुकुट (7045 मीटर) पर चढ़ने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन


समारोह बरेली में आयोजित किया गया, जहां जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने टीम के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम ने पहले कुमाऊं क्षेत्र में किट-अप, फिटनेस प्रशिक्षण और एक विशेष प्रशिक्षण कैप्सूल लिया था। अब वे माउंट मुकुट पर चढ़ाई शुरू करने के लिए माना की ओर बढ़ेंगे। 

जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने कहा कि यह अभियान भारतीय सेना के जवानों के कठोर प्रशिक्षण का प्रमाण है और हिमालय में एक अडिग चोटी पर विजय प्राप्त करने के उनके अदम्य साहस को दर्शाता है। यह साहस, सहनशक्ति और सूर्य एवं हिम के योद्धाओं के आदर्शों को बनाए रखने की यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें