फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
विज्ञापन
बगैर नंबर का था वाहन, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, चालक भागा
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव उचसिया में रविवार रात नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान गांव झादा निवासी 25 वर्षीय संतोष के रूप में की है।
मृतक के बड़े भाई ब्रजमोहन ने बताया कि उनका छोटा भाई संतोष एक झाले पर मजदूरी करता है। रविवार रात वह बाइक से फतेहगंज पूर्वी जा रहा था। तभी उचसिया गांव में फतेहगंज पूर्वी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। तभी उचसिया गांव के ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर दो किलोमीटर दूर ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

-
ग्रामीणों ने चालक को नशे में धुत बताया
ग्रामीणों का कहना था कि वाहन पर कोई भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। चालक शराब के नशे में लग रहा था। उचसिया और झादा गांव के ग्रामीण थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ देवेश सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी शादी
ब्रजमोहन ने बताया कि उसके पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। संतोष उनका छोटा भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें छोटी हैं। संतोष की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। अब संतोष की मौत से पत्नी रिंकी और मां रीता का रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें