फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग: प्रदेश में बरेली का फतेहगंज पश्चिमी अव्वल, शेरगढ़ को मिला तीसरा स्थान

Sun, 29 Nov 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग में बरेली जनपद के दो विकास खंडों ने स्थान पाया है। फतेहगंज ने प्रथम और शेरगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का उप स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 108 आकांक्षी विकास खंडों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में बरेली के दो ब्लॉकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आधारभूत अवसंरचना के क्षेत्र में फतेहगंज पश्चिमी ने प्रदेश में पहला और शेरगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शासन ने दोनों ब्लॉकों को 'क्रिटिकल गैप्स योजना' के तहत कुल दो करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक की प्रगति के आधार पर जारी डेल्टा रैंकिंग के तहत फतेहगंज पश्चिमी को 1.5 करोड़ और शेरगढ़ को 50 लाख रुपये मिले हैं। 

इस धनराशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल और अन्य जरूरी विकास कार्यों पर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश चंद्र पांडेय के साथ दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों और सीएम फेलो को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें