राधेश्याम कथावाचक के 136वें जन्मदिन पर होगा नाटक का मंचन
राधेश्याम रामायण के रचयिता पंडित राधेश्याम कथावाचक का 136वां जन्मदिन 25 नवंबर को पांचाल सांस्कृतिक संस्था द्वारा राधेश्याम स्मृति भवन में मनाया जाएगा, जिसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कथावाचक की पौत्री शारदा भार्गव ने बताया कि समारोह सायं पांच बजे शुरू होगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण राधेश्याम रामायण पर आधारित चार लघु नाटक होंगे। इनमें ‘कैकेयी-दशरथ संवाद’, ‘सीता-हरण’, ‘अंगद-रावण संवाद’ और ‘लक्ष्मण शक्ति’ शामिल हैं।
इन नाटकों की प्रस्तुति शाहजहांपुर के नाट्य क्लबों और श्रीरामलीला सभा के कलाकार करेंगे। पहली बार कथावाचक के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह में राधेश्याम की विशिष्ट शैली में गायन होगा और कई साहित्यकार उनके कृतित्व पर विचार रखेंगे।समारोह में राधेश्याम की विशिष्ट शैली में गायन होगा तथा साहित्यकार हरिशंकर शर्मा, रणजीत पांचाले, डॉ. अनिल मिश्रा ‘पार्थ’ और डॉ. नितिन सेठी उनके कृतित्व पर विचार रखेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान परिवार ज्योति शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम भार्गव आदि मौजूद रहे।