फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां की दो दिन की सहेली नौ माह के मासूम बेटे को लेकर भागी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Sat, 21 Mar 2026 01:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में एक महिला ने मदद कर दूसरी महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद उसका नौ माह का बेटा लेकर लापता हो गई। पीड़ित महिला ने फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
आरोपी महिला के गोद में बच्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस में अनजान महिला से परिचय हरदोई निवासी महिला को भारी पड़ गया। बरेली के फरीदपुर में महिला ने बैंक में काम निपटाने का बहाना किया और पीड़िता का नौ माह का बेटा लेकर चली गई। पीड़िता ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब आरोपी महिला और बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हरदोई के देहात थाना क्षेत्र के गांव मिरगंवा निवासी सुनभला कुमारी ने फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम को बताया कि वह 17 मार्च को अपनी ससुराल मिरगवां से नौ माह के बेटे अरुण को लेकर निकली थीं। पति से उसका विवाद हो गया था और उनके पास किराया भी नहीं था। उसे बहन संजीदा देवी के गांव बिडोहरा जाना था। बस में जब कंडक्टर ने किराया मांगा तो अनजान महिला ने उसका टिकट लेकर मदद की। उसकी परेशानी सुनकर महिला हरदोई जिले में ही कहीं अपने घर ले गई। वहां वह महिला के साथ दो दिन तक रही।

बहाने से ले गई बच्चा 
सुनभला कुमारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उस महिला ने उससे साथ चलने के लिए कहा। बस से दोनों फरीदपुर कस्बे में आईं। सुनभला का नौ माह का बेटा भी उसके साथ था। महिला पहले स्टैंड के पास ही अपना मोबाइल फोन ठीक कराने एक दुकान पर गई। फिर उससे कहा कि उसे बैंक में कुछ काम है। वह अपना काम निपटाकर अभी आ रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने उसका बच्चा यह कहकर ले लिया कि इससे बैंक में काम जल्दी हो जाएगा। महिला ने भरोसा करके उसे अपना नौ माह का बेटा दे दिया। वह दो घंटे तक उसी दुकान पर इंतजार करती रही, लेकिन वह लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आई आरोपी और बच्चे की फोटो
पीड़िता ने जिस बैंक और दुकान का जिक्र किया, पुलिस ने वहां के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला के साथ ही बच्चे का फोटो भी आ गया। इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ बच्चे को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें