फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापरवाही से हुई थी प्रसूताओं-नवजातों की मौत, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं और नवजातों की मौत के मामले में मेधांश अस्पताल के तीन डॉक्टरों को लापरवाही का दोषी माना गया है। सीएमओ की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के चनहेटी निवासी अंकुर के मुताबिक उन्होंने प्रसव के लिए पत्नी को बदायूं रोड स्थित मेधांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की संचालिका डॉ. मृंदा जौहरी, डॉ. हिमांशु वर्मा और डॉ. किमी बंसल की देखरेख में पत्नी का इलाज चल रहा था। प्रसव के दौरान तीनों डॉक्टरों ने घोर लापरवाही बरती और गलत उपचार किया।
इस वजह से उनकी पत्नी और बच्चे दोनों की मौत हो गई। जिस दिन अंकुर की पत्नी की मौत हुई थी, उसी दिन इसी अस्पताल में एक और प्रसूता व उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। उस परिवार ने भी नाराजगी जताई थी, हालांकि पोस्टमॉर्टम और अन्य कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

अंकुर ने डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी मांगी तो वह उल्टा उसे ही प्रताड़ित करने लगे। अंकुर ने इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से की थी। अंकुर की शिकायत पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई तो डॉक्टरों की ओर से इलाज में लापरवाही की बात सामने आई। अंकुर ने जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में तीनों डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें