फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां चेंजिंग रूम में थीं और पिता कर रहे थे बात, मासूम स्वीमिंग पूल में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती की चंद मिनट की बेफिक्री से चार साल की बेटी की गई जान
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक क्लब में माता-पिता की बेफिक्री की वजह से चार वर्षीय मासूम की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। दंपती ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार सुबह शव की अंत्येष्टि कर दी।

बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि सिंधु नगर निवासी व्यापारी दंपती बेटी के साथ शनिवार की शाम क्लब गए थे। स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद व्यापारी की पत्नी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में चली गईं। व्यापारी क्लब के पार्क में फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच पापा के पास जाने की बात कहकर बेटी चेंजिंग रूम से निकल गई। बाहर आते ही वह स्वीमिंग पूल में गिर कर डूब गई। दंपती इससे अनजान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को यकीन था कि बेटी अपने पापा के पास है। वहीं बेटी को पत्नी के साथ जाता देख कर पति भी मुतमईन थे कि वह चेजिंग रूम में है। पत्नी चेजिंग रूम से निकल कर आईं तो पति से उनसे बेटी के बारे में पूछा। पत्नी ने अनभिज्ञता जताई तो दोनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बेटी का शव स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। दंपती रोते-बिलखते हुए बेटी का शव घर ले गए। बारादरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजन ने कार्रवाई से मना कर दिया तो शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें