फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वास्थ्य विभाग चलाएगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्वास्थ्य विभाग को 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भी इसको लेकर सीएमओ को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इसमें महिलाओं में गैर संचारी रोग (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर), टीबी, एनीमिया, सिकल सेल की जांच, निक्षय मित्र योजना में पंजीकरण, परामर्श कार्ड, वितरण आदि के निर्देश दिए गए हैं। गर्भवती की प्रसवपूर्व जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, पोषण संबंधी परामर्श देने, मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड, बच्चों, गर्भवती का निशुल्क टीकाकरण के लिए भी कहा गया है।
मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, तेल, चीनी का प्रयोग कम करने के प्रति जागरूकता के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से पोषण संवर्धन के तहत पोषण आहार, अन्नप्राशन, आहार परामर्श देने के लिए कहा। इसके अलावा जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान योजना, आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें