फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनी कातिल: तालाब में डुबोकर एक महीने की बच्ची को मार डाला, ढूंढते रहे परिजन; फिर महिला ने खुद बताया सच

Sun, 13 Jul 2025 02:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक मां ने तालाब में डुबोकर अपनी एक माह की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मां ने तालाब में डुबोकर एक महीने की बच्ची को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मदी के गांव खेतहारा निवासी एक विवाहिता ने अपनी दूधमुंही बच्ची की तालाब में डूबोकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


खेतहारा गांव में रहने वाले धूपसिंह राठौर ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को पत्नी कुसुम एक माह की बच्ची मानवी को लेकर घर से बिना बताए चली गई थी। धूपसिंह ने अपने भाई ध्रुव कुमार, माता कुंती देवी और गावं के नरेंद्र, कलेक्टर व ओमप्रकाश के साथ अपनी पत्नी कुसुम को ढूंढ रहे थे।

इसी दौरान गावं के बाहर पत्नी सड़क के किनारे मिली। पूछताछ करने पर उसने बच्ची को गावं के बाहर तालाब में डूबोकर हत्या कर देने की बात बताई। परिजन तालाब के पास पहुंचे और निशानदेही पर मानवी को निकाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी कुसुम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें