वह घर आया और पत्नी के साथ बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी के शव को दफना दिया गया। खुद को गमजदा बताकर अनम मायके चली गई।
मुर्शीद ने बताया कि पड़ोसी बच्चे से पता चला कि बेटी को उसकी पत्नी ने ही छत से फेंका था। इस पर पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
फुटेज में वह बच्ची को फंकते हुए दिखी। इसके बाद मंगलवार को इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को जानकारी दी। फुटेज देखने के बाद इंस्पेक्टर ने पत्नी को थाने बुलाया तो उसने वारदात कबूल ली।