तब पता लगा कि आरोपी उसी बारादरी थाना क्षेत्र के हैं जहां अभी तक अमित पांडेय तैनात थे। तब मुखबिरों की मदद से इन्हें पकड़ा जा सका। आरोपियों ने बताया कि कई दिन से वह यहां सक्रिय थे, उन्होंने देखा कि राहुल कार को बिना लॉक किए ही निकल गया है तो बैग पार कर दिया।
घोड़े से तेज भागता है ये सांप: घायल सर्प के काटे गए टांके, टूट गई थी रीढ़ की हड्डी; 'भगवान' बोले अब दौड़ेगा
गिरोह का सरगना है फईम, चुराया था दरोगा का रिवॉल्वर
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी फईम ने सेंट्रल जेल के पास दरोगा की कार से इसी तरह बैग उड़ाया था, जिसमें रिवॉल्वर भी था। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फईम के खिलाफ तीन मामले दर्ज हो चुके हैं और दो बार वह जेल जा चुका है। यह लोग भीड़ वाले स्थानों व बैंक और रजिस्ट्री दफ्तर के पास सक्रिय रहकर रेकी करते हैं। उसकी पत्नी भी निगरानी करने में उसका साथ देती है। दामाद ने यह रुपये अपने घर छुपा रखे थे।
19.82 लाख बरामद, एसओजी का सिपाही चर्चा में
चोरी की गई रकम 25.81 लाख रुपये के सापेक्ष पुलिस ने 19.82 लाख रुपये बरामद दिखाए हैं। करीब छह लाख रकम को लेकर तरह तरह की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लगभग इतनी ही रकम बैग में मिलने की बात कबूली है। चर्चा है कि गिरफ्तारी के दौरान एसओजी के सिपाही ने खेल कर दिया। बताते हैं कि फईम और उसका भाई चांद सट्टा, जुआ व घर में लूडो खिलाने जैसे अनैतिक धंधे करते हैं। मॉडल टाउन चौकी का पुलिसकर्मी और एसओजी का एक कर्मचारी इन्हें संरक्षण देता है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पति-पत्नी और उनके दामाद ने कार से रुपये उड़ाए थे। काफी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इनमें फईम का आपराधिक इतिहास रहा है।