फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गवाही देने पहुंचे मां-बेटे को कोर्ट परिसर में पीटा, अधिवक्ता समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली थाने में एक महिला ने अधिवक्ता समेत तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह अपने बेटे के साथ गवाही के लिए कोर्ट पहुंची थीं। अधिवक्ता प्रभात भाटी ने गवाही न देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाने के गांव चुरई दलपतपुर निवासी राममूर्ति का कहना है कि वह छह जून को अपने बेटे योगेंद्र देव के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में गवाही देने गईं थीं। उनका बेटा फायर ब्रिगेड में है। कोर्ट परिसर पहुंचने पर अधिवक्ता प्रभात भाटी ने उस पर दबाव बनाया कि वह गवाही न दें। उन्होंने विरोध किया तो अधिवक्ता, मीरगंज के गांव खमरिया आजमपुर निवासी महावीर और रामपुर के थाना मिलक के गांव परम निवासी मोहिता ने आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ हमला कर दिया। उनको और बेटे को पीटकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें