फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां-बेटी को पीटकर निकाला, घर पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। दबंगों ने दबंगई दिखाकर मारपीट करते हुए महिला व उसकी बेटी को उसके मकान से निकाल कर कब्जा कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रमपुरा चौराहे पर स्थित संगम विहार कॉलोनी की रहने वाली नीरज शर्मा पत्नी कृष्ण गोपाल ने बताया कि उसका कस्बा में शेरगढ़ रोड किनारे रमपुरा चौराहे पर स्थित संगम विहार कॉलोनी में मकान है, जिसमें वह व उसका परिवार रहता है। इसी माह की तीन जून को कस्बा के ही मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले देवी सिंह अपनी पत्नी कलावती एवं पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ उसके मकान में घुस आए और उसको जबरदस्ती पीट कर घर से बाहर कर दिया। विरोध पर सामान आदि भी सड़क पर फेंक दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी आकृति शर्मा मानसिक बीमार है। अब वे दर-दर भटक रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें