फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं-पीलीभीत में छह गुना ज्यादा मच्छरों का घनत्व, बरेली में कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता के हथियार से साल दर साल मच्छरों का डंक थम रहा है, लेकिन अभी पूरी राहत नहीं मिली है। संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के तहत मंडलीय सर्वे में बदायूं और पीलीभीत के संवेदनशील गांवों में मच्छरों का घनत्व ज्यादा मिला। इन इलाकों में मलेरिया का प्रकोप हावी होने की आशंका है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ कार्यालय के कीट विशेषज्ञ अभिषेक कुमार के मुताबिक, बदायूं के ब्लॉक बिनावर की ग्राम पंचायत समरेर और रसूलपुर में वयस्क क्यूलेक्स मच्छरों का घनत्व छह और एनाफिलीज का 12 मिला। इनके लार्वा का घनत्व आठ और पांच था। कंटेनरों में भी मच्छर पनपते मिले थे। संबंधित प्रधानों और ग्रामीणों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए गए। बुखार आने पर जांच कराने को प्रेरित किया।
पीलीभीत के बिलसंडा के देवरिया खुर्द और मुडिया बिलारा में क्यूलेक्स और एनाफिलीज मच्छरों का घनत्व 7.8 और पांच रहा। इनके लार्वा का घनत्व पांच और छह पाया गया। बताया कि दो मच्छर का घनत्व सामान्य होता है। इससे तीन से छह गुना तक घनत्व गंभीर संकेत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें