फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीबी से परेशान मस्जिद के मुअज्जिन ने आग लगाकर दी जान

Thu, 30 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने मंगलवार को को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके मरने से पहले इलाज के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी हालत के लिए पत्नी व उसके भाई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इससे मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे अब्दुल कादिर ने अपने घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में वह आग की लपटों के बीच घर से निकलकर गली में दौड़ते दिखाई दिए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें बचाने का प्रयास किया। झुलसे अब्दुल कादिर को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अब्दुल कादिर के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्मदाह के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
तीन बेटियां पैदा हुई तो ससुराल वाले करने लगे उत्पीड़न
बरेली। तीन बेटियों को जन्म दिया तो पति और ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न करने लगे। परेशान विवाहिता ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीबीगंज के गोविंदापुर निवासी बुंदन खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तरजीम का निकाह सनौआ निवासी नसीम उर्फ बाबू से किया था। तरजीम ने तीन पुत्रियों को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। वह कहने लगे कि बेटे को तो हम पाल लेंगे, लेकिन बेटियों की देखरेख तेरे पिता करेंगे। तरजीम ने समझाया कि लड़का या लड़की होना उसके हाथ में नही है। ससुराल वाले मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।
26 जुलाई को नसीम ने कहा कि जब तेरे पिता रुपये नही दे सकते तो लड़कियां पैदा क्यों की? विरोध करने पर पति नसीम, जेठ नन्हा, सास अजीजिया, ननद फिरदोस और ननदोई इरशाद जमीन पर गिराकर पीटने लगे। नसीम ने चाकू से सीने पर वार किया। अजीजिया ने सिर दीवार में मार दिया। नसीम ने पेट पर लात मार दी, जिससे रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद नसीम ने उसे तीन तलाक दे दिया। बुंदन उसे घायल अवस्था में थाने लेकर गए। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें