फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंजर जमीन पर बनी मस्जिद ढहाई, अन्य की कब्जेदारी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। तहसील प्रशासन ने घंघौरा पिपरिया गांव में बंजर जमीन पर बनी मस्जिद को भले ही दो बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया, लेकिन यहां सरकारी जमीन पर अब भी कब्जेदारी बरकरार है। बंजर जमीन पर ही कई लोगों ने अपने कच्चे-पक्के घर बना लिए हैं।
विज्ञापन

गांव के चमन सिंह यादव आदि ने अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद का विरोध शुरू किया था। उन्होंने तहसीलदार सदर कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। वर्ष 2003 में आए बेदखली के आदेश का समय रहते अनुपालन न होने की वजह से प्रतिवादी सिविल कोर्ट चले गए थे। प्रशासन की शिथिल कार्रवाई के विरुद्ध भाजपा नेता अर्जुन यादव व चमन सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। सोशल मीडिया के जरिये अवैध कब्जा कर बनाई गई मस्जिद के ध्वस्तीकरण की मांग की थी।
शनिवार को हुई कार्रवाई के बीच पुलिस ने गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। अर्जुन सिंह यादव व चमन सिंह यादव ने बताया कि अभी ग्राम समाज की इसी गाटे की भूमि पर करीब दर्जन भर लोगों ने मकान बना रखे हैं। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए मकानों के मालिकों को नोटिस भेजकर कब्जा हटाने के आदेश दिए गए हैं। यदि ग्रामीणों ने स्वयं अवैध कब्जा खाली नहीं किया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें