फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जितना जीत-हार का अंतर, उससे ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे; देखें बरेली की नौ विधानसभा सीटों के आंकड़े

Sun, 15 Nov 2026 01:18 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बरेली जिले में 7,14,753 मतदाता घट गए। यह आंकड़ा 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार के अंतर से कई गुना अधिक है। हालांकि, नए मतदाताओं को जोड़ने का काम चल रहा है। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची में कटौती का आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव में जीत-हार के अंतर से कई गुना अधिक है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की नौ सीटों पर जीत का अंतर 2,921 से 32,480 वोटों के बीच रहा था। एसआईआर से पहले 27 अक्तूबर 2025 की मतदाता संख्या और छह जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट की तुलना में जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 7,14,753 मतदाता घट गए।

विज्ञापन


छह जनवरी को ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद दावों और आपत्तियों के निस्तारण के दौरान मतदाताओं की संख्या में फिर बढ़त हुई। अप्रैल 2026 में जिले में कुल 29,48,987 मतदाता दर्ज किए गए। अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। अब्सेंट शिफ्ट, डेथ (एएसडी) संबंधी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा।

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि नए और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए प्रचार-प्रसार हो रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

18-19 वर्ष के नए और दिव्यांग वोटर घटे, फिर बढ़े
एसआईआर से पहले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 46,631 मतदाता थे। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 28,912 थी। ड्राफ्ट सूची में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटकर 9,079 रह गई, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 24,657 दर्ज की गई। अप्रैल के आंकड़ों में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 50,281 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 25,742 हो गई।

कहां, कितने वोटों से हुई जीत-हार और कितने घटे मतदाता 
पूर्व की ड्राफ्ट की सूचना की अनुसार सबसे ज्यादा 165207 मतदाताओं की कमी बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 2022 के चुनाव में हार-जीत 32, 320 वोटों के अंतर हुई थी। बरेली कैंट में 134345 मतदाता कम हुए, जबकि यहां जीत का अंतर 10,768 वोटों का था। फरीदपुर में 69,329 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई, जबकि चुनाव में महज 2,921 वोटों से जीत-हार का फैसला हुआ था। 

बहेड़ी में 58,997, भोजीपुरा में 65,043 और नवाबगंज में 48,874 मतदाताओं की कमी दर्ज हुई। इन सीटों पर हार-जीत का अंतर क्रमशः 3,355, 9,409 और 9,237 वोटों का था। मीरगंज में 47,428, बिथरी चैनपुर में 77,506, आंवला में 48,024 मतदाता कम हुए। इन सीटों पर जीत का अंतर क्रमशः 32,480, 15,841 और 18,424 वोटों का रहा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ की राय
बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र की प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के प्रारूप में कम मतदाताओं की संख्या 2022 के चुनाव में जीत के अंतर से अधिक है। हालांकि, मतदाता सूची में संख्या की कमी को चुनावी वोटों के नुकसान या किसी दल के पक्ष-विपक्ष में पड़े मतों के रूप में नहीं देखा जा सकता। एसआईआर में नामों का सत्यापन, मैपिंग, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें