फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से ज्यादा बैंकों में दो घंटे में कैश खत्म

Sat, 03 Dec 2016 01:25 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आधे से ज्यादा बैंकाें में दोपहर से पहले ही कैश खत्म हो गया। गिने चुने एटीएम चल पाए। इसलिए लंबी लाइनें देर शाम तक लगी रहीं। वेतन खाते से धनराशि निकालने के लिए सेना, कलेक्ट्रेट, पुलिस समेत अन्य कई विभागाें के कर्मचारी बैंक बंद होने तक एसबीआई मुख्य ब्रांच में लाइन लगाए रहे। वहीं कुछ बैंक ऐसे भी रहे जिन्हाेंने कैश किल्लत के चलते दो से चार हजार रुपए बांटे। ग्रामीण बड़ौदा बैंक की कई शाखाआें में लोग कैश न मिलने से निराश लौट गए। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह होते ही एटीएम तलाशने निकल पड़े। लेकिन दस बजे तक कोई एटीएम नहीं खुला था। जैसे ही एटीएम में पैसा लोड किया गया, धड़ाधड़ दो- दो हजार रुपए लोग निक ालने लगे। कई जगह चार घंटे में ही एटीएम खाली हो गए तो अधिकांश एटीएम चले ही नहीं। ग्रामीण इलाकाें की स्थिति ज्यादा बदतर रही। ग्रामीण बड़ौदा बैंक शाखाआें को धनराशि नहीं मिल पाई। सहकारी बैंकाें में भी यही स्थिति बनी रही। 
सरकारी कर्मचारियाें के ज्यादातर खाते स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच में है। बैंक खुलते ही सेना और अर्धसैनिक बल के जवान अपने खाताें से पैसे निकालने पहुंचे। इनमें तमाम पुलिस कर्मी भी शामिल थे। इसके साथ ही अन्य सरकारी विभागाें के लोग भी लाइन लगाए रहे। शाम चार बजे तक मुख्य प्रबंधक सुनील शर्मा और अधीनस्थ पंकज अग्रवाल सरकारी कर्मियों को सुविधा अनुसार कैश देते रहे। बैंक में महिला और वरिष्ठ नागरिकाें के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे, क्याेंकि महीना शुरू होते ही पेंशन धारक भी बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं। ओबीसी, पीएनबी, बड़ौदा बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक की विभिन्न शाखाओं में कैश कमी के चलते लोगों दो और चार हजार रुपये ही थमाए गए। 
विज्ञापन

- ये एटीएम खुले ही नहीं
पीलीभीत बाईपास, सौ फुटा, कचहरी मुख्य ब्रांच, इसाईयाें की पुलिया, सैलानी, जगतपुर, मालियों की पुलिया, रोडवेज के सभी एटीएम बंद रहे। 
- यहां तो मिला पूरा पेमेंट 
सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शिक्षा विभाग के कर्मचारियाें को बिना किसी झंझट के पूरा पेमेंट मिल गया। पेमेंट पाते ही उनके चेहरे खिल गए। यहां अलग से काउंटर बनाया गया था। कर्मचारी राजीव शर्मा व प्रवेश कुमारी को पूरी तनख्वाह मिली। वहीं जंक्शन मार्ग स्थित सिंडिकेट बैंक में अफरातफरी बनी रही। केनरा बैंक प्रेमनगर शाखा में भी ग्राहकों से पेमेंट को लेकर नोंकझोंक हुई। एसबीआई ग्रीन पार्क शाखा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एनके चौधरी को भी पूरा मिला। 
- कैशलेस बैंकिंग पर गोष्ठी 
बड़ौदा बैंक प्रबंधन ने डिजिटल और कैशलेस बैकिंग के प्रोत्साहन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें व्यापारियों को आमंत्रित किया गया था। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई गोष्ठी में बैंक अफसराें ने आधुनिक बैंकिंग के गुर बताए और अधिक से अधिक कैशलेस बैंकिंग करने को कहा। घनश्याम सिंह, एसके कोहली, आरएम गौतम, आईआर चौधरी, ओपी वढोरा आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें