फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 600 से अधिक पंजीकरण, 400 युवक-युवतियों का हुआ परिचय

Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी के दो दिवसीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को मिनी बाईपास स्थित एक होटल में हुआ। पहले दिन 600 से अधिक पंजीकरण हुए, 400 युवक-युवतियों का परिचय हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही अग्रवाल समाज का संकल्प व ध्येय रहा है। इस तरह के आयोजन समाज को सदृढ़ व संगठित बनाने के लिए मील का पत्थर हैं। व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए अग्रवाल सभा ने जो मंच उपलब्ध कराया है वह सराहनीय है।
इससे पूर्व परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, अशोक गोयल, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। तदोपरांत परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों से अग्रबंधु पहुंचे हैं। महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल करेंगे। मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को ही दोपहर 12.30 बजे से समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी अभिनंदन किया जायेगा।
इस अवसर पर संरक्षक विष्णु अग्रवाल सर्राफ, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश, सुधीर कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, डाॅ. आरती, अरविंद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कवियों ने बांधा समां
वैवाहिक परिचय सम्मेलन में शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना सरिता सिंह चौहान ने की।
हास्य कवि रोहित राकेश ने संचालन करते हुए कहा- आशाओं का दीपक मन में जलाया है, इस वर्ष विवाह होगा मेरा, मैं नहीं कहता पंडित जी ने बताया है। चलेगी वधु कोई भी गोरी हो या काली, वधु चाहिए मुझे मेरी कविता सुनाने वाली। राजेश शर्मा, कमल सक्सेना, उन्नति शर्मा, उमेश त्रिगुणायत आदि ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें