फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड: 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा, जिले में बनाए गए हैं 71 केंद्र

Sun, 14 Apr 2019 01:53 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बताया गया कि प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर निगाह रखेंगे। साथ ही केंद्र प्रभारी एवं केंद्र अधीक्षकों को सीटिंग प्लान, ओएमआर सीट वितरण एवं जमा करने के संबंध में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इस बार बीएड की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है। परीक्षा 15 अप्रैल को 15 जिलों में 1216 केंद्रों पर होगी, जिनमें एक जिला बरेली भी है। ऐसे में विश्वविद्यालय पर यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि यहां की परीक्षा पर कोई सवाल न उठे। 

इसके चलते ही शनिवार को विश्वविद्यालय में जिले के 71 केंद्रों के अध्यक्ष, प्रभारी और 142 ऑब्जर्वर की बैठक बुलाई गई। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि मीटिंग में परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय का मकसद है कि परीक्षा नकलविहीन और बिना किसी समस्या के हो। 
विज्ञापन


इसके चलते ही सीटिंग प्लान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई है। बरेली में 71 केंद्रों पर 35688 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने बरेली में एडीएम सिटी महेंद्र कुमार को नोडल अफसर नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें