फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Awas Yojana: इस जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अब तक 30600 आवेदन, जानें अंतिम तारीख

Mon, 17 Feb 2025 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

PM Awas Yojana News: बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च है। वहीं सात फरवरी तक 30 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। ऐसे में आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सात फरवरी तक नगरीय निकायों में रहने वाले 30,600 लोगों ने आवेदन किया है। अंतिम तिथि 31 मार्च है, ऐसे में अभी यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पात्र लोगों को योजना के तहत आवास बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। आवेदनों का सत्यापन नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कराएगा।

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में आठ हजार से अधिक लोगों ने ऑफलाइन आवेदन किए थे मगर, किसी को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया। हाल में ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। इसके बाद pmayis.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन की समयसीमा समाप्त होने के बाद ही जनपदवार लक्ष्य तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र में सत्यापन शुरू 
लक्ष्य आने से पहले जिले भर में सत्यापन होना है। आंवला तहसील क्षेत्र में सत्यापन शुरू हो चुका है। आंवला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन के दौरान सबसे पहले यह देखा जा रहा है कि आवेदक के पास जमीन है या नहीं। यह भी देखेंगे आवेदक के पास कहीं कोई दूसरा मकान तो नहीं है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों को सूची जारी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें