बरेली। बारिश ने रेल यात्रियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह कई स्थानों पर हुई भारी बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई। यार्ड में जलभराव और पटरियां डूबने के कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा। बारिश से रेलवे का सिग्नल सिस्टम भी प्रभावित रहा। इस कारण बरेली जंक्शन पर 25 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। इनमें विशेष ट्रेनें तो 14 घंटे तक देरी से आईं।
शनिवार को विशेष ट्रेनों में 05116 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन 11 घंटे, 05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन 14 घंटे, 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 12 घंटे, 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन नौ घंटे, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई। वहीं 04721 बीकानेर-दानापुर विशेष ट्रेन सात घंटे, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन पांच घंटे, 04311 हावड़ा-देहरादून विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आईं।
इसके अलावा 15910 अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस पांच घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस एक घंटे, 12492 मोरध्वज एक्सप्रेस दो घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस,15005 राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटे, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस दो घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस पांच घंटे,15652 लोहित एक्सप्रेस तीन ने भी यात्रियों को तीन घंटे इंतजार कराया।
अमृतसर-गोरखपुर विशेष समेत पांच ट्रेनें आज निरस्त
- मुरादाबाद-सहारनपुर में ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं 26 ट्रेनों में अमृतसर-गोरखपुर विशेष समेत पांच ट्रेनें रविवार को निरस्त रहेंगी। रविवार को निरस्त की गईं ट्रेनों में 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन, 05531 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल विशेष ट्रेन, 05023 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 05323 छपरा-आनंद विहार, 22424 अमृतसर-गोरखपुर विशेष ट्रेन शामिल हैं।