फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में सो रही किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। घर में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को नकाब बांधकर दो ग्रामीण उठा ले गए। गांव से दूर बाजरे के खेत में ले जाकर पिटाई की, फिर नशा देकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर में सो रही थी। तभी गांव के दो आरोपी नकाब बांधकर उसके घर में घुस आए। उसे उठाकर बाजरे की खेत की तरफ ले गए। किशोरी ने आरोपियों के चंगुल से छूटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं सकी। दुष्कर्म के बाद सुबह को आरोपी उसे बजरी के खेत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आई किशोरी किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद किशोरी को लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें