फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर की सड़कों से उठा 200 टन से अधिक कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर नगर निगम की साफ-सफाई की व्यवस्था फेल हो गई थी। सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ था। इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर सड़कों पर झाड़ू लगवाई और नालियों से को साफ करवाया।
विज्ञापन

शनिवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ सफाई कर्मचारी, नायक और इंस्पेक्टर सड़क पर निकलें। इस दौरान सिविल लाइंस, शाहजहांपुर रोड, श्यामगंज, कुतुबखाना व किला बाजार में नालियों की साफ सफाई हुई। इस दौरान करीब 200 टन से अधिक कूड़ा शहर की सड़कों से उठा। दरअसल दिवाली के चलते नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कूड़ा कलेक्शन और सफाई कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया था। इसके बाद भी 30 और 31 अक्तूबर को सफाई कर्मचारी व कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां सड़क पर नहीं निकली। इस वजह से सड़कों पर हर जगह गंदगी फैल गई थी। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी की फटकार के बाद सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौटे और काम किया।

त्योहार की वजह से सफाई व्यवस्था में व्यवधान हुआ था। जिन कर्मचारियों की छुट्टी रद्द थी, उनसे काम न करने पर जवाब मांगा गया है। अब शहर में साफ सफाई की व्यवस्था पटरी पर आ गई है। - डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें