फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled List: 10 दिन में निरस्त होंगी 20 से ज्यादा ट्रेनें, 10 विशेष गाड़ियों का बंद होगा संचालन

Tue, 28 Nov 2023 07:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों में तय तारीखों से रिजर्वेशन भी बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के पहले सप्ताह से फरवरी अंत तक कोहरे की वजह से अप-डाउन की 20 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर चलाई गईं 10 विशेष गाड़ियों का संचालन भी इसी दौरान बंद हो जाएगा। अचानक 30 ट्रेनें कम होने से बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। इस वजह से लंबी दूरी की यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं। 

विज्ञापन


ट्रेनों के निरस्तीकरण के संबंध में रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों में तय तारीखों से रिजर्वेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इधर, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें 12 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक।
- 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक।
- 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक।
- 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक।
- 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक।
- 15058 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक।
- 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक।
- 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।
- 12537/12538 बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक।
- 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक।
- 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस छह दिसंबर से एक मार्च तक।
- 14229 प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक।
- 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक।
- 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 मार्च तक।
- 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक।
- 14218 ऊंचाहर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 मार्च तक।
- 14217 ऊंचाहर एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक।
- 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी तक।
- 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस चार दिसंबर से 29 फरवरी तक।
विज्ञापन

कई ट्रेनों ने कराया यात्रियों को इंतजार
सोमवार को मौसम में बदलाव के साथ ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर दिखने लगा है। सोमवार को कई ट्रेनों ने इंतजार कराया। कुंभ एक्सप्रेस 11, जयनगर-दिल्ली विशेष ट्रेन 14 घंटे देरी से आईं। सोमवार 14673 शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक घंटे, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस आठ घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस 11 घंटे, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस नौ घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस 14 घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें