फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षा माफिया से सहमे एनसीईआरटी के अफसर, अज्ञात में दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां कागज फैक्टरी से हजारों किताबें बरामद हुई थीं। थाने में दिन भर किताबों की गिनती होती रही। 
विज्ञापन
मिनी ट्रक में किताबें रखते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से आई एनसीईआरटी के अधिकारियों की टीम ने बरेली के भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्टरी से 16580 किताबों की बरामदगी दिखाई है। उन्होंने फैक्टरी मालिक के खिलाफ सीधी कार्रवाई से बचते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवेचना में सच सामने लाने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बेनामी फैक्टरी पर छापा मारा था। जांच में पता चला कि फैक्टरी में एनसीईआरटी के मार्का का इस्तेमाल कर नकली किताबें छापी जा रही थीं। टीम पुलिस के सहयोग से सभी किताबें मिनी ट्रक में भरकर थाने ले गई। शनिवार को किताबों की गिनती हुई।

संबंधित खबर- Bareilly: कागज फैक्टरी में छप रही थीं NCERT की किताबें, दिल्ली की टीम ने मारा छापा, तब हुआ खुलासा
विज्ञापन

विज्ञापन

16 हजार से अधिक किताब मिलीं 

इसमें कक्षा 12 रसायन विज्ञान की 580, भूगोल की 12 हजार, अर्थ शास्त्र की चार हजार समेत कुल 16 हजार 580 किताबें मिलीं। टीम ने नकली किताबों को छापने के आरोप में गोलमोल तहरीर पुलिस को दी। इसमें फैक्टरी संचालक या मालिक का कोई नाम, पता आदि का जिक्र नहीं था। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 63 व 65 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विवेचना में आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें