'पावर ऑफ बुलडोजर बाबा...' कॉपी में छात्रों की लिखीं ये बातें पढ़ नहीं रुकेगी हंसी
अमर उजाला
Sat, 25 March 2023
Image Credit : अमर उजाला
Up Board Exam की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है, जिसमें परीक्षार्थियों की तरह-तरह की विनती शिक्षकों के सामने आ रही है।
Image Credit : अमर उजाला
बदायूं में मूल्यांकन के दौरान एक उत्तर पुस्तिका में लिखा था कि याद नहीं हुआ... सॉरी। पॉवर ऑफ बुलडोजर बाबा... योगी जी की जय हो।
Image Credit : अमर उजाला
मैनपुरी में एक छात्र ने मार्मिक अपील की, लिखा था कि 'गुरुजी पास कर देना, नहीं तो मेरी शादी टूट जाएगी'।
Image Credit : File Photo
लखनऊ में एक छात्र ने लिखा 'गुरुजी नमस्कार... अपनी समझ से अच्छा लिखा है, कोई चूक रह गई हो तो संभाल लीजिएगा, आपको पारिश्रमिक नहीं मिलता, मेरी ओर से यह छोटी सी भेंट है'।
Image Credit : फाइल फोटो
परीक्षार्थियों ने परीक्षकों को लुभाने के लिए 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये के नोट कॉपियों संग नत्थी कर रखे हैं।
Image Credit : फाइल फोटो
शाहजहांपुर में एक छात्रा ने लिखा 'सर जी हमको जीव विज्ञान से संबंधित कुछ नहीं आता। रोज स्कूल नहीं जा पाती, घर पर खाना बनाने में ही लेट हो जाता है। हम लड़कियों को तो आप जानते हैं कितना काम होता है।'
Image Credit : फाइल फोटो
आगरा में कुछ छात्रों ने लिखा सर, अंग्रेजी कम आती है। ये पैसे मिठाई के लिए हैं, पास कर देना, आपकी मेहरबानी होगी।
Image Credit : फाइल फोटो
जन्मदिन पर जेल में सुकेश को याद आई जैकलीन, लिखा- 'लव यू माई बोट्टा बोम्मा'