फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली मंडल में निकाय चुनाव के लिए लगाए जाएंगे 1200 से ज्यादा वाहन, अधिग्रहण शुरू

Sun, 30 Apr 2023 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

निकाय चुनावों में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कुल 1212 वाहनों को लगाया जाएगा। इनमें 150 वाहनों को रिजर्व में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली मंडल में निकाय चुनाव 11 मई को होने है। प्रशासनिक मशीनरी चुनावी तैयारियों में लगी है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। बरेली मंडल में 1200 से ज्यादा हल्के और भारी वाहनों का आवश्यकता है।

विज्ञापन


निकाय चुनावों में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कुल 1212 वाहनों को लगाया जाएगा। इनमें 150 वाहनों को रिजर्व में रखा जाएगा। मंडल स्तर पर संभागीय परिवहन विभाग की ओर से निकाय चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के पास हल्के वाहन लगभग पर्याप्त संख्या में हैं। 

UP Nikay Chunav: चुनाव लड़ रहीं बहुएं... दांव पर लगी ससुर की प्रतिष्ठा; इन सीटों पर है मुकाबला
विज्ञापन


बसों और मिनी बसों की उपलब्धता के लिए परिवहन निगम रोडवेज को लिखा गया है। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय वाहनों के अतिरिक्त चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए निजी वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

कहां चाहिए कितने वाहन
जिला-----बस/मिनी बस----हल्के वाहन
बरेली------ 321------ 143
बदायूं------ 140------ 118
पीलीभीत------109------ 0
शाहजहांपुर------191-----40

वाहनों की उपलब्धता
बरेली------370-----150
बदायूं------ 180---- 36
पीलीभीत----00-----123
शाहजहांपुर----210---- 434
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें