बरेली। दिल्ली की ओर से आने और बरेली होकर गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को लेटलतीफी का शिकार हुई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-गाजियाबाद और मुरादाबाद-बरेली रेल लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण ऐसा हुआ।
इन दिनों दिल्ली-लखनऊ मुख्य रेल लाइन पर यातायात का दबाव बढ़ा हुआ है। इस रूट से रोजाना अप-डाउन 200 नियमित गाड़ियां और 30 से 40 मालगाड़ियां गुजरती हैं। मुरादाबाद-बरेली और शाहजहांपुर-लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण रेल खंडों पर चल रहे रेल ब्लॉकों के कारण भी ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन, 04014 आनंद विहार-लहौका बाजार विशेष ट्रेन देरी से आई। 04204 आनंद विहार-लखनऊ चारबाग विशेष ट्रेन समेत 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी गरीब रथ, 15274 सत्यागृह एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया।