फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश, सुविधाएं नाकाफी, देखरेख प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवारी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के गोशालाओं की हालत खराब है। यहां सुविधाओं और व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने जब कुछ गोशालाओं में पहुंची तो कहीं क्षमता से अधिक गोवंश मिले तो कहीं टिन शेड कम और बिजली व्यवस्थाएं नहीं मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि इस कारण उनकी देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है। हरेली अलीपुर गांव की गोशाला में 157 गोवंश पशु हैं, जिसमें सिर्फ दो टीन शेड पड़े हुए हैं। इसमें एक टिन शेड बिल्कुल छोटा और जर्जर है। गोशाला सड़क से करीब तीन फुट तक नीचे है, जिसकी वजह से बरसात होने पर गोशाला में पानी भर जाता है। इस तरह यहां बिजली कनेक्शन भी नहीं है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए डीजल इंजन चलाकर पानी भरना पड़ता है। यहां चहारदीवारी भी नहीं है। ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

यहां नहीं मिली चहारदीवारी
करतोली गोशाला में 342 पशु हैं, जिसमें चहारदीवारी नहीं मिली, जिससे गोशाला में जंगली जानवरों के आने की आशंका बनी रहती है। इस तरह चठिया फैजू गोशाला में 380 गोवंश पशु मिले, जिसमें 30 पशु शेखुपुर गोशाला से आये हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन सभी गोशालाओं में चार दर्जन से अधिक पशु अतिरिक्त है।

जल्द ही समस्याओं को दूर कराया जाएगा : डिप्टी सीवीओ
डिप्टी सीवीओ फरीदपुर हीरालाल ने बताया कि सभी गोशालाओं में चहारदीवारी और इंटरलॉकिंग के लिए उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्याओं को दूर किया जाएगा।

एडीएम के निरीक्षण में नहीं पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी

क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधुनगला में स्थित गोशाला का एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. धर्मेंद्र कुमार नहीं मिले, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यहां एडीएम प्रशासन ने ग्राम प्रधान अनमोल से एक टीन शेड डलवाने, कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कमियों में सुधार लाने के लिए चेतावनी भी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी के उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि गोशाला में मोबाइल फोन न लाए। इसका उपयोग बाहर ही करें। इस दौरान एसडीएम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत कुमार, ग्राम प्रधान अनमोल वर्मा, लेखपाल योगेश कुमार, सुमित वर्मा, प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें