फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-काशीपुर पैैसेंजर 10 दिन के लिए रद्द

Wed, 15 Nov 2017 01:55 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-रामपुर के बीच पटरी की मरम्मत के चलते दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रामपुर तक न करने का फैसला किया है। इज्जतनगर मंडल की गाड़ी संख्या 55302/55301 काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर अब सिर्फ काठगोदाम से लालकुआं के बीच चलाई जाएगी। यह परिवर्तन मंगलवार से दस दिन तक रहेगा। 55308 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी काशीपुर से मुरादाबाद के बीच निरस्त किया गया है। यह गाड़ी आगामी दस दिनों तक रामनगर से काशीपुर के बीच ही चलेगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 55311 मुरादाबाद-काशीपुर पैैसेंजर का संचालन 14 से 24 नवंबर तक रद्द रहेगा 
विज्ञापन


दलपतपुर के पास पटरी टूटी, एक घंटे रुका ट्रेनों का संचालन
मंगलवार को रामपुर सेक्शन में दलपतपुर के पास अप लाइन की पटरी दो हिस्सों में बंट गई। समय रहते इसका पता चल जाने से कोई हादसा नहीं हुआ। सुबह करीब 7:50 बजे रेल पथ निरीक्षक ने टूटी पटरी देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। एहतियातन देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस को भी पीछे के स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम ने पाया कि फि श प्लेट पूरी तरह से टूट चुकी थीं। मरम्मत होने के एक घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें