फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: मुरादाबाद मंडल ने चलाई अनारक्षित त्योहार स्पेशल, बरेली से होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें

Tue, 28 Oct 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मुरादाबाद मंडल ने अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें 28 से 30 अक्तूबर तक चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल ने अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें बरेली से होकर गुजरेंगी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अनारक्षित ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम की ओर से जारी हुई सूचना के तहत यह ट्रेनें 28 से 30 अक्तूबर के बीच चलाई जाएंगी। छपरा से चलने वाली 05071 दोपहर तीन बजे रवाना होगी। इसके बाद मशरख जंक्शन, थावे, रामकोला, खलीलाबाद, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए सुबह 6:10 बजे 29 अक्तूबर को बरेली जंक्शन आएगी। यहां से गाजियाबाद होते हुए 10:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 

इसी तरह वापसी में आनंदविहार से दोपहर एक बजे रवाना होगी। यहां से गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए शाम को 5:45 बजे जंक्शन आएगी। इसके बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, खलीलाबाद, रामकोला, थावे, मशरख जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 9 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं छपरा से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन 05615-05616 स्पेशल को मुरादाबाद से यात्री ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें