फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज में कार-बाइक न देने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Oct 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में कार और बाइक न मिलने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी पूनम गंगवार पुत्री डोरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब ढाई वर्ष पूर्व जनपद बरेली के नवाबगंज निवासी राजीव गंगवार के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति राजीव गंगवार, ससुर कांता प्रसाद, सास कृतिका देवी, तहेरे ससुर विद्याराम, ननद खुशबू व सुनीता देवी और नंदोई बृजमोहन समेत घर के अन्य सदस्य दो लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 

आरोप है कि 30 अगस्त 2025 की रात करीब आठ बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और मायके लौट आई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें