फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की 21 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को किया गया निरस्त

Fri, 29 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने ड्राइवराें की कमी के चलते मुरादाबाद मंडल की 21 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें से अधिकांश गाड़ियां बरेली से गुजरती हैं। 16 ट्रेनों को 27 जुलाई से और बाकी पांच गाड़ियों को 30 जुलाई से निरस्त किया जाएगा। इनके अलावा आधा दर्जन गाड़ियां पहले से पूरे और आंशिक तौर पर निरस्त चल रही हैं। गाड़ियों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन शहर आने वाले लोगों को खासी परेशानी खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन

 मुरादाबाद रेल मंडल में स्वीकृत पदों के सापेक्ष तीन सौ से अधिक ड्राइवरों की कमी है। जबकि नियमित ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों का संचालन करना होता है। ट्रेनों के लेट होने से ड्राइवरों पर वर्क लोड ओवर हो जाता है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन मुश्किल हो गया है। वहीं पैसेंजर गाड़ियों में घटती टिकट बिक्री ने भी रेलवे को कड़े फैसले लेने पर मजबूर कर दिया। इसके लिए पहले ब्रांच लाइनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उससे भी टिकट बिक्री नहीं बढ़ी। नतीजा यह रहा कि पैसेंजर गाड़ियों को निरस्त करने का फैसला लिया गया। मंडल की कुल 21 गाड़ियों को निरस्त किया गया है। निरस्त की गई ट्रेनों में अधिकांश बरेली से गुजरती हैं। कुछ ट्रेनें ऐसी है जो पहले सप्ताह में एक, दो दिन के लिए रद्द थी, लेकिन अब उन्हें भी पूरी तरह से रद्द कर दिया है। 


बरेली से गुजरने वाली रद्द की गईं ट्रेनें 
- बरेली अलीगढ़ बरेली 
- खुर्जा मेरठ सिटी 
- बालामऊ शाहजहांपुर बालामऊ 
- शाहजहांपुर सीतापुर सिटी पैसेंजर (54327-28)
- सीतापुर सिटी शाहजहांपुर 
- सीतापुर बालामऊ 
- इलाहाबाद बरेली
- गजरौला नजीबाबाद गजरौला 
- बालामऊ लखनऊ
 मुरादाबाद सीतापुर सिटी डेमू (74304-03)
- लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर (54251-52)
- सीतापुर सिटी दिल्ली सीतापुर सिटी (54075-76) मुरादाबाद सीतापुर सिटी के बीच रद्द तीस जुलाई से 

 रेलवे को भी होगी परेशानी
रेलवे में स्टेशनों पर टिकट बिक्री से आने वाले कैश को चमड़े कै थैले में रखकर सील कर दिया जाता है। उस थैले को लोहे लोहे के बक्सों से या सीधे ही इन वहां से होकर मंडल मुख्यालय के लिए जाने वाली गाड़ियों से भेजा जाता है। इसके लिए कोई और व्यवस्था नहीं है। लेकिन अब मंडल की लगभग सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। जिन स्टेशनों पर पैसेंजर गाड़ियां रुकती हैं उनमें दो तिहाई स्टेशन ऐसे हैं जो सड़क मार्गों से सीधे सीधे नही जुड़े हैं। दूसरा इन पर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव भी नहीं है। ऐसे में प्रति आने वाले कैश को मुरादाबाद तक लाना रेलवे के लिए ही समस्या बन गया है। वाणिज्य विभाग में इस बात पर ही मंथन चल रहा है कि इस कैश को किस प्रकार से मुख्यालय तक लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से चलेगी बरेली-प्रयाग पैसेंजर
यहां से इलाहाबाद जाने वाली बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सुबह 8.05 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें