फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसून की सक्रियता घटी, तापमान अब सामान्य से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दस दिनों तक रिमझिम, हल्की, तेज बारिश का आनंद ले रहे लोगों को अब चार दिनों तक उमस सहनी पड़ सकती है। रविवार को दिनभर तेज धूप से नमी का स्तर कम हुआ और पारा सामान्य से अधिक जा पहुंचा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मानसूनी द्रोणी के खिसकने व मानसून का प्रवाह मध्य भारत की ओर होने से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रभावित हुई है। उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा। आसमान साफ है और धूप निकलने से नमी में भी गिरावट हो रही है। इससे पारा और उमस फिर बढ़ रही है। अगले चार दिन भी धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडरा सकते हैं।
रविवार को सुबह धूप के साथ हुई और दिनभर पारा गर्मी का अहसास कराता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस, नमी 70 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें