फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लेटफॉर्म नंबर छह पर महिला और बच्ची को बंदरों ने घायल किया

Mon, 22 Jun 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर बंदरों के हमले फिर बढ़ने लगे हैं। रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर छह पर महिला और बच्ची को बंदरों ने हमला करके घायल कर दिया। अन्य यात्रियों ने बंदरों को भगाकर दोनों को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन

05452 टनकपुर-कासगंज मेला विशेष गाड़ी से कासगंज रोडवेज स्टैंड काली मंदिर निवासी मनोहर अपने परिवार के साथ टनकपुर से लौट रहे थे। ट्रेन अपराह्न 4:50 बजे जंक्शन पहुंची तो वह पानी लेने के लिए उतरे। उनकी 12 साल की बेटी प्रीति भी साथ थी। मनोहर ने पानी भरने के बाद स्टॉल से केला खरीदे।
केले की थैली उनकी बेटी के साथ में थी। इसी दौरान बंदर ने झपट्टा मार कर प्रीति के हाथ पर काट लिया और थैली छीन ली। प्रीति की मां भी कोच से बाहर आ गईं तभी बंदरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मनोहर व अन्य यात्रियों ने बंदरों को भगाया।
विज्ञापन

इससे पहले भी बंदरों के यहां हमले होते रहे हैं। एक महिला स्टेशन मास्टर समेत तीन रेलवे कर्मचारियों को भी बंदर घायल कर चुके हैं। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या के संबंध में नगर निगम को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें