फरीदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
- फोटो : ganderbal news
फरीदपुर। बुजुर्ग डालचंद्र राठौर की हत्या के आरोपी बेटे गोपीचंद्र, बहू ज्ञान देवी और बेटे के ससुराल के निरपाल, वेदपाल व रामलली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डालचंद्र की पत्नी पुष्पा ने जान से मारने की नीयत से बांके से सिर पर कई वार करने और उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में घेरने का आरोप लगाया है। पुलिस को इस मामले में यह दूसरी तहरीर दी गई है। पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तहरीर के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं।
ढकनी गांव निवासी डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल की पत्नी पुष्पा से बेटे गोपीचंद्र और बहू ज्ञान देवी की कहासुनी सोमवार सुबह हुई। जमीन बंटवारे के विवाद में बेटा-बहू ने पुष्पा को पीटा। डोरीलाल बचाने गए तो उनके सिर पर हॉकी और बांके से कई बार हमला किया। इससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। वह अचेत होकर गिर गए। इसके बाद बहू-बेटा भाग गए। परिजनों ने डालचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी बेटा-बहू व बहू के मायके वालों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डालचंद्र ने उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी के आश्वासन पर डोरीलाल का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट में संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं।