फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों ने दौड़ाया, दूसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Feb 2025 11:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कालीबाड़ी में पत्नी को बचाने पहुंचे बुजुर्ग पर बंदर हमलावर हो गए। बंदरों से बचने के लिए भागे तो वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बंदरों के हमले से बचने के लिए भागे कालीबाड़ी निवासी जगदीश  (62) अपने ही मकान की दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। घायल अवस्था में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जगदीश के मकान की दूसरी मंजिल की छत पर मंगलवार को कपड़े फैले हुए थे। उनकी पत्नी उठाने गईं तो बंदर हमलावर हो गए। शोर सुनकर जगदीश बचाने पहुंचे तो बंदरों का झुंड करीब आ गया। उन्होंने बंदरों को भगाया तो उनमें से एक का पैर रेलिंग में फंस गया। 

जगदीश उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो दूसरे बंदर उन पर हमलावर हो गए। घबराहट में वह रेलिंग से नीचे गली में गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग पर रिपोर्ट, महाकुंभ और सीएम योगी पर दिया था विवादित बयान

जगदीश प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। उनकी मौत के बाद पुत्र अमन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले वालों ने नगर निगम के बंदर पकड़ो अभियान पर सवाल किया। बोले- अगर बंदर पकड़े गए होते तो यह हादसा न होता। मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

पार्षद कई बार उठा चुके मुद्दा
बंदरों के हमले से लोगों के घायल होने का मुद्दा पार्षद हरिशंकर कश्यप नगर निगम बोर्ड की बैठकों में कई बार उठा चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिले, पर बंदर नहीं पकड़े गए। पार्षद ने बताया कि बीते दिनों वह अधिकारियों से मिले थे। तब भी सिर्फ आश्वासन मिला था, वार्ड में बंदर नहीं पकड़े गए। वार्ड में बंदरों का आतंक इस कदर है कि अगर कोई एक आदमी छत पर कपड़े सुखाने जाता है तो घर का दूसरा सदस्य डंडा लेकर उसकी सुरक्षा के लिए जाता है।

नगर निगम के अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन कालीबाड़ी में टीम को भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें