चार थानेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
आईजी के मुताबिक जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा, उझानी, उघैती और पीलीभीत के थाना दियोरिया कला का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसमें आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण न होने पर संबंधित थानेदार व कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी ने कहा कि परिक्षेत्र कार्यालय में आईजीआरएस पटल पर कार्यरत दरोगा शालू यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।