फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन पर महिला स्टेशन मास्टर पर बंदरों ने किया हमला, एक यात्री को भी किया घायल

Thu, 20 Apr 2023 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज में आवारा कुत्तों का आतंक है तो जंक्शन पर बंदर उत्पात मचाते हैं। बुधवार को उत्पाती बंदरों ने हमला कर महिला स्टेशन मास्टर को घायल कर दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जंक्शन पर बुधवार को बंदरों ने हमला कर महिला स्टेशन मास्टर को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बंदरों को भगाया। सूचना पर रेलवे के मेडिकल स्टाफ ने स्टेशन मास्टर को प्राथमिक इलाज दिया।

विज्ञापन


बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह पर बंदरों का झुंड हैं। फुट ओवर ब्रिज पर भी दोपहर में धूप के समय बंदरों का झुंड बैठा रहता हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह के बीच बंदरों के झुंड ने खाने-पीने का सामान ले रही रही एक महिला यात्री पर सामान छीनने की कोशिश की। 

विज्ञापन

महिला यात्री को बचाने का किया था प्रयास 

इसी दौरान यहां से गुजर रहीं स्टेशन मास्टर रूबल सक्सेना महिला यात्री को बचाने के लिए बंदरों को भगाने का प्रयास किया। इस पर बंदर उन पर भी हमलावर हो गए। महिला यात्री और स्टेशन मास्टर को शरीर पर कई जगह काट लिया। 

आसपास के यात्रियों और स्टाफ के लोगों ने बंदरों को भगाया। जंक्शन स्थित रेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद स्टेशन मास्टर को घर भेज दिया गया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि घटना सुबह के समय पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह के पास हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें