फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में बादलों की लुकाछिपी, गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, बारिश के आसार

Thu, 20 Apr 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बादलों की लुकाछिपी से धूप जरूरी हल्की है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत अभी नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर हल्की और तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
गर्मी और तपिश कर रही बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। बादलों की लुकाछिपी से धूप जरूरी हल्की है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत अभी नहीं मिल रही है। तपिश और पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर हल्की और तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


बुधवार को पहाड़ी हवाओं का शहर में प्रवेश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान दो दिन बाद 39.9 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह से शाम चार बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने लगा और हवाओं में हल्की ठंड का अहसास लोगों ने किया। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार की रात उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से पहाड़ से हवाओं के प्रवेश की गति डेढ़ किमी प्रति घंटे रहे। 
विज्ञापन

लिहाजा, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर दिन में हवाओं की गति छह किमी प्रति घंटे दर्ज होने से शाम को हवाओं ने शहर में प्रवेश किया। लिहाजा, बादलों की आवाजाही शुरू होने से नमी में भी बढ़त हुई। अब अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने और बारिश के आसार हैं।

बरेली का मौसम
अधिकतम : 39.9
न्यूनतम : 22.7
पूर्वानुमान : अनुकूल माहौल बनने पर मंडराएंगे बादल, बारिश के आसार।
सूर्योदय : 5:44 बजे
सूर्यास्त : 6:40 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें