फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लंगूर ने किया हमला... बाजू से नोचा मांस, घायल शख्स जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 24 Nov 2025 04:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
अस्पताल में घायल रामस्वरूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर ठाकुरान निवासी रामस्वरूप पर लंगूर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रामस्वरूप ने बताया कि वह सोमवार को सुबह घर से मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक आए लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। उसने उनकी बाजू पर काट लिया। 

विज्ञापन


हमले में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पूरा हाथ लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, यहां उनका उपचार जारी है। रामस्वरूप ने बताया कि लंगूर अचानक आया था और उसने हमला कर दिया। लंगूर किसने पाल रखा था, इसका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें