फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को घेरकर पीटा, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चार लड़कों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि वह कोचिंग से लौट रहा था, रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को कुछ लड़कों ने घेरकर पीट दिया। सुभाषनगर थाने में हमलावर लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मढ़ीनाथ निवासी सक्षम शर्मा ने बताया कि वह 12 नवंबर को कोचिंग से घर लौट रहा था। जब वह नेकपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो वहां पहले से चार लड़के खडे़ थे। 
विज्ञापन


सक्षम का आरोप है कि उक्त लड़कों ने घेरकर अभद्रता की और विरोध करने पर पिटाई कर दी। सक्षम को जान से मारने की धमकी भी दी। सक्षम ने दो हमलावर लड़कों को पहचान लिया जिनके नाम हिमेश गिरी और यशु चौधरी हैं। अन्य दो लड़के अज्ञात थे। सक्षम की तरफ से दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें