फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूदखोरों ने धमकाया, होटल व्यवसायी न मिला तो फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 19 Mar 2023 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होटल व्यवसायी का कहना है कि आरोपियों से उन्होंने कुछ कर्ज किया था, जो बाद में लौट दिया। लेकिन आरोपी अब भी ब्याज बकाया बताकर धमका रहे हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सूदखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूदखोरों ने होटल मालिक के चाचा को धमकाया। होटल के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित होटल व्यवसायी राज गुप्ता ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

होटल व्यवसायी के मुताबिक कटरा चांद खां क्षेत्र के सात लोगों ने आनंद आश्रम के पास स्थित होटल पर आकर उनके चाचा को धमकाया। राज गुप्ता के बारे में पूछा और फायरिंग करके फरार हो गए। 

राज के मुताबिक उन्होंने आरोपियों से कुछ कर्ज लिया था, जो बाद में लौटा दिया, लेकिन ये लोग अब भी ब्याज बकाया बताकर उनके पीछे पड़े हैं। धमकी दे रहे हैं। शनिवार रात को होटल तक आ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें